पिता के रिश्ते को किया शर्मसार, हवस में अंधा सौतेला बाप: दो साल से लूट रहा था बेटी की अस्मत और पढ़े पूरी ख़बर

 

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ उसका सौतेला पिता ही पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कांधला क्षेत्र में मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

 

14 अगस्त को झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि दो साल से सौतेला पिता नशे में उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी। पुलिस ने आरोपी पिता 42 साल के राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी में  पीड़िता ने बताया कि दो साल से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, कांधला थाना प्रभारी समयपाल सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को क्षेत्र के रहने वाले 22 साल के मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया था। दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में 16 साल के आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। एसपी अभिषेक का कहना है कि किसी भी मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.