आजादी के जश्न में डूबा जनपद, घर-घर फहरा तिरंगा

– डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर कर्तव्य निष्ठा की दिलाई शपथ
– गांधी व अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
– विभिन्न विद्यालयों समेत सरकारी कार्यालयों में भी शान से फहरा तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करतीं डीएम व विद्यालयों व कार्यालयों में कार्यक्रमों की झलकियां।
फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ के जश्न में पूरा जनपद सराबोर रहा। जिले में जगह-जगह जहां कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं कलेक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों व विभिन्न विद्यालयों में शान से तिरंगा लहराया गया। उधर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान भी परवान चढ़ा। सभी लोगों ने अपने-अपने घरों के साथ-साथ प्रतिष्ठानों मंे तिरंगा लहराया। कई जगह मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम भी हुए।
जिलाधिकारी श्रुति ने सुबह सवा दस बजे कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने विकास भवन कार्यालय पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण की इस शुभ बेला पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने ध्वजा रोहण के बाद महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रशासनिक अधिकारियों ने बारी-बारी से नमन करते हुये माल्यार्पण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। बारी-बारी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने फिरंगियों और अमर शहीदों के बीच लड़ी गयी जंग का बखान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम लोग जो चैन भरी संास ले रहे हैं उसके पीछे अमर शहीदों की कड़ी तपस्या और बलिदान जुड़ा हुआ है। हमे संविधान के बनाये गये नियम कानूनों का पालन करना चाहिये। एकता की मिशाल के लिये हिन्दुस्तान सभी मुल्कों में जाना जाता है। यह एकता और अखंडता बनाये रखने के लिये सभी को एक दूसरे के सुखों और दुखों में बराबर शरीक होना चाहिये। आजादी के जश्न को अलग-अलग अंदाज में मनाया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने झंडारोहण कर किया। तीनों तहसीलों में एसडीएम व तहसीलदार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिले भर के विद्यालयों समेत सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। 77 वें आजादी के जश्न में सांस्कृतिक, नाटक, आजादी के गीत, फिल्मी गीतों का मंचन किया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहर क्षेत्र के सभी विद्यालयों मंे भी ध्वजारोहण की धूम रही। लिल्स बबिगया एवं पटेल इंटर कालेज में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मन्नालाल दीक्षित इंटर कालेज कोराई प्रभुदत्त दीक्षित व शिवाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक अतुल सिंह सचान व लिल्स बगिया की मैनेजर नेहा सिंह सचान ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने उत्साहवर्धन किया। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट का अवलोकन किया। प्रधानाचार्या आशा शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता का अर्थ समझाया। चेयरमैन बिंदा सिंह व अकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिंद्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मदर सुहाग इंटर कालेज में मोहित सिंह चंदेल ने ध्वजारोहण किया। प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य, अध्यापकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राधानगर के रामलखन आदर्श विद्या निकेतन गल्र्स इंटर कालेज में भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बाजपेई, छेदीलाल गुप्त ने किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर संरक्षक रामलखन गुप्त, प्रधानाचार्य शिव प्रकाश अग्रहरि, दयाशंकर, विपिन, कुलदीप भी रहे। जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर देश सेवा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता में सहयोग करने वाले महापुरूषों के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शिवपुरम के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। बैंड की धुन पर निकली प्रभात फेरी आकर्षण का केंद्र रही। व्यवस्थापिता मनोरमा त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर रोशनी डाली। इसी तरह चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि कर्नल अर्जुन सिंह, कैप्टन राज कुमार सिंह राठौर, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, डायरेक्टर इंजी. प्राची श्रीवास्तव, प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य डा. पदमालया दास चैधरी ने झंडारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उधर राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने झंडारोहण किया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद फतेहपुर में अध्यक्ष राजकुमार मौर्या एडवोकेट ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर ईओ समीर कुमार कश्यप के अलावा कार्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। नगर पंचायत कार्यालयों में भी संबंधित चेयरमैन के अलावा खंड विकास कार्यालयों में संबंधित बीडीओ ने झंडारोहण कर आजादी का जश्न मनाया। प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार शील ने झंडारोहण एवं पौधरोपण किया। इस मौके पर अवर अभियंता अजय कुमार पाल, राम लखन, आशीष मिश्रा, अरविंद कुमार, राहुल सिंह, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार श्रीवास्तव, मनोज सैनी, अभिषेक कुमार शुक्ला, पवन कुमार अंकुश श्रीवास्तव, मनीष कुमार, आलोक कुमार, राजन श्रीवास्तव, अभिनव सेंगर, सर्वेश कुमार, नीरज कुमार, वीरेंद्र राहुल सिंह आदि रहे। स्वयंसेवी संस्थाओं में युवा विकास समिति ने अल्लीपुर स्थित गरीब झोपड़ी में जाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों को मिठाई, समोसे के साथ पुरस्कार भी दिये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, लीगल एडवाइजर विकास, सनी श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश तिवारी, अंकित, नगर अध्यक्ष आफताब, अमन दीक्षित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.