लोकतंत्र सेनानी का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

– आरएसएस में समर्पित था उनका जीवन
\ राजकीय सम्मान देते पुलिस कर्मी एवं इनसेट में लोकतंत्र सेनानी।
खागा/फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक एवं संरक्षक हीरालाल गुप्त लोकतंत्र सेनानी थे। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हीरालाल गुप्त मीसा एवं इमरजेंसी में जेल गए थे।
लोकतंत्र सेनानी रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में पूरा जीवन समर्पित करने वाले हीरालाल गुप्त का निधन शनिवार को हो गया। उनका अंतिम संस्कार नौबस्ता घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार, कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह चंदेल, उप निरीक्षक अखिलेश यादव आदि पुलिस कर्मियों ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान खागा तथा आसपास के अनेक लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। नेताजी बेहद लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। निधन की खबर लगते ही उनके आवास पर स्वजनों को सांत्वना देने के लिए भीड़ एकत्र हो गई। अंतिम संस्कार में पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, डॉ मोती लाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख हथगाम मनभवन शास्त्री, संतोष गुप्ता, रजोली प्रबंधक, ओम प्रकाश गुप्ता, रामस्वरूप, जमुना प्रसाद कौशल, खागा चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ चैरसिया, सर्व वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद गुप्ता, अध्यक्ष अरुण जायसवाल सर्व वैश्य एकता परिषद, पत्रकार रमेश प्रसाद गुप्त, प्रधानाचार्य कृष्ण पाल शर्मा, राघवेंद्र त्रिपाठी, नरेश चंद्र, नारायण गुप्ता, बुंदेलखंड राज्य समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, धर्मेंद्र दीक्षित, लखन कुमार इंडेन गैस सेवा हथगांव, मोतीलाल लोकतंत्र सेनानी तुलसीदासपुर सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर खागा के आचार्य वृंद उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र सेनानी के अंतिम विदाई में श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, खागा विधायक कृष्णा पासवान सहित अनेक लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.