हवन में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की प्रार्थना

हवन करके चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना करते विश्व हिंदू परिषद के लोग।
फतेहपुर। चंद्रयान-3 कल (आज) चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इसको लेकर देश भर में पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा है। शहर में भी चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को शहर के बांके बिहारी मंदिर में हवन का आयोजन किया। हवन पूजन के जरिए चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की मनोकामना की गई।
बता दें कि चंद्रयान-3 को लेकर देशभर में लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। साथ ही साथ लोग भगवान से कामना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल हो जिससे भारत का तिरंगा एक बार फिर पूरे विश्व में लहराए। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन के जरिए चंद्रयान-3 के सफल होने की भगवान से मनोकामना की। सभी ने भगवान से प्रार्थना किया कि इस बार चंद्रयान-3 सफलता के मुकाम तक पहुंचे जिससे हमारे देश का गौरव और भी बड़े इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता कल लोहा पूरा विश्व मानेगा। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, अजीत राज, सतीश, पंकज, प्रदीप गर्ग, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, संदीप, मोनू, मनीष, उमाशंकर, पिंटू, रवि, सोनू पाल, सानू सिंह, सूर्य, महेश, अमित आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.