प्रशिक्षण से लौटे जिला पंचायत सदस्य का स्वागत

जिला पंचायत सदस्य का स्वागत करते मंडल अध्यक्ष।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर के बिठूर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण से लौटे जमरावां वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी का कार्यालय में स्वागत हुआ। तत्पश्चात उन्होने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचाया जाये इस पर विस्तृत चर्चा की।
बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से कानपुर के बिठूर में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमें जनपद के बारह सदस्यों को प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया था। जिसमें जमरावां वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी भी शामिल थे। मंगलवार को वह प्रशिक्षण शिविर से लौटे तो नगर दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश फौजी व बूथ अध्यक्षों ने दक्षिणी नगर कार्यालय में श्री लोहारी को माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि शिविर में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व विधायक डा. महेंद्र सिंह के अलावा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चैहान ने सभी सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। शिविर को कानपुर बुंदेलखंड के संगठन मंत्री राम किशोर साहू एवं क्षेत्रीय मंत्री प्रकाश पाल ने सफल बनाया। उन्होने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें। जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जिले में भाजपा का झंडा फहराया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.