विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

– केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासपरख योजनाओं की मिलेगी जानकारी
प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक राजेंद्र पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा।
फतेहपुर। शहर के आईटीआई प्रांगण में केन्द्र व राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगायी गयी। चित्र प्रदर्शनी का जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन व अवलोकन किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हैं कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासपरख प्रदर्शनी लगायी गयी है। यह प्रदर्शनी तीन दिवसीय चलेंगी। इसमें सारा डेटा विकास यात्रा एवं कम्पनियों की भी योजनाएं है। सरकार रोजगार देने के लिए कटिबद्ध है इसके लगातार प्रयास कर रही है। बच्चे पढ़ लिखकर हुनरदार हो जाते हैं उनको सरकारी नौकरी अथवा प्राइवेट नौकरी व व्यासायिक कार्य करें। प्रदेश सरकार नौकरी देने की संवेदना करती हैं। माता, पिता व परिजन उम्मीद लगाये हैं कि अच्छा पढ़े आगे बढ़े। आपको कोई न कोई नौकरी व रोजगार मिलेंगा। परिवार में परिवर्तन आएगा और बेरोजगारी दूर होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, बिना भेदभाव के साथ कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं से पात्र व्यक्तियो लाभान्वित कर रही हैं। चित्र प्रदर्शनी के आयोजन से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन होंगे। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा, जिला संयोजक नमामि गंगे शैलेन्द्र शरन सिम्पल, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.