माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना देकर बुलंद की आवाज

– शिक्षा चयन आयोग विधेयक 2023 को वापस लिए जाने की मांग
नहर कालोनी में धरना देते शिक्षक।
फतेहपुर। शिक्षा चयन आयोग विधेयक 2023 को वापस लिए जाने की मांग सहित अन्य बिंदुओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नहर कालोनी में धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। तत्पश्चात सीएम को भेजे गये ज्ञापन में मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई।
नहर कालोनी प्रांगण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेश सिंह तोमर की अगुवाई में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिसमें वक्ताओं ने तमाम बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग विधेयक 2023 शिक्षकों के हित में नहीं है। साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 व उसकी संगत नियमावलियों को बरकरार रखा जाये। धरना दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चला। तत्पश्चात सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई गई। इस मौके पर पंकज कुमार त्रिपाठी, धनंजय कुमार, अमर सिंह गौर, प्रदीप कुमार के अलावा तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.