रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों को स्टेसनरी, कपड़े के बैग बांट दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर इठुलिया सरोजिनी नगर लखनऊ में सरोजिनी नगर के विधायक माननीय राजेश्वर सिंह ने पर्यावरण रक्षा हेतु कपड़े के बने हुए थैले बच्चों को स्टेशनरी सहित भेट किए। कोई भी बच्चा पॉलिथीन या हाथ में किताब कॉपी लेकर के ना आए इसके लिए विधायक जी ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए झोले वितरित कराए। झोले और स्टेशनरी टॉफी से भरा झोला पाकर बच्चे बहुत खुश हुए । शिक्षक प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित रीना त्रिपाठी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और उसे पर पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के बारे में बताया तथा यह संदेश अपने घर वालों और पड़ोसियों को भी बताने को कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए इससे पर्यावरण प्रदूषण होता है। क्योंकि प्लास्टिक एक बार उपयोग करने के बाद कूड़े के देर में फेंक दी जाती है उसे जानवर खाते हैं या वह नाले या नदियों में गंदगी फैलाता है प्लास्टिक बहुत वर्षों तक खत्म नहीं होती इसलिए हमें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए यह हमारी धरती को बंजार करती है।
बेसिक के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और कपड़े के थैली का इस्तेमाल करने की प्रेरणा देने के लिए प्रधान अध्यापिका रसूलपुर इठुरिया अर्चना यादव ने अपनी कॉपी किताबें कपड़े के थैले में लाने को कहा तथा बच्चे अपने परिवार के सदस्यों को भी कपड़े के थैले इस्तेमाल करने को कहें ऐसा संदेश दिया। प्रधान अध्यापिका ने सरोजिनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जी का धन्यवाद दिया वहीं वरिष्ठ रिटायर शिक्षिका ऊषा त्रिपाठी,नेहा सिंह और आनंद जोशी सहित पूरी टीम राजेश्वर का तथा रीना त्रिपाठी,वंदना पांडे, दीपमाला आभार व्यक्त किया।

। लखनऊ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.