अमेरिका के 4 राज्यों में इडालिया चक्रवात का कहर, ये फ्लोरिडा में आया 100 साल का सबसे भयानक तूफान

 

अमेरिका के 4 राज्यों में इडालिया चक्रवात कहर बरपा रहा है। बुधवार को फ्लोरिडा के बिग बेंड में लैंडफॉल के बाद इस तूफान की वजह से अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। ये तूफान फ्लोरिडा के बाद जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना की तरफ बढ़ चुका है। इसकी वजह से जॉर्जिया और फ्लोरिडा में करीब साढ़े 4 लाख लोगों के घरों में बिजली नहीं है।

 

इडालिया तूफान की वजह से करीब 900 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। लैंडफॉल के वक्त चक्रवात कैटेगरी 4 से कैटेगरी 3 में आ चुका था। इसकी वजह से हवा की रफ्तार 200 किमी/घंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इडालिया फ्लोरिडा के 100 साल के इतिहास का सबसे भयानक तूफान है। तूफान को देखते हुए चारों राज्यों में इमरजेंसी लगा दी गई है।

 

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, चक्रवात की वजह से कई पावरलाइंस को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई काउंटीज में तेज हवा से स्टोर्स तबाह हो गए और कुछ बिजनेस सेटलमेंट्स में आग भी लग गई। बुधवार को लैंडफॉल से पहले फ्लोरिडा की 30 काउंटी में लोगों से घर छोड़ने की अपील की गई थी। करीब 55 हजार सैनिकों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया था।

 

फ्लोरिडा के गवर्नर डिसेंटिस ने बताया कि फिलहाल उनका फोकस राहत कार्य पर है। राज्य में तूफान की वजह से कितनी तबाही हुई है, इसका पूरा आंकलन किया जाना अभी बाकी है। फ्लोरिडा टैलहैसी में तूफान का असर डिसेंटिस और उनके परिवार ने भी महसूस किया।

उनकी पत्नी ने बताया कि जब वो घर में अपने 3 बच्चों के साथ थीं, तब उनके एक घर के ऊपर 100 साल पुराना बलूत का पेड़ टूटकर गिर गया। हालांकि, इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

 

 

बिग बेंड में इसके पहले 1896 में इतना बड़ा चक्रवात सीडर कीज आया था, जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई थी। ये काफी शक्तिशाली और विनाशकारी तूफान था। इसके बाद 2016 में हरिकेन हरमाइन बिग बेंड से टकराया था। इससे कम नुकसान हुआ था, मगर 1व्यक्ति की जान चली गई थी।

बिग बेंड की स्थानीय मेयर ने बताया है की उनका परिवार कई पीढ़ियों से वहां रह रहा है, लेकिन उन्होंने आज तक कभी यहां इतना भयानक तूफान नहीं देखा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.