चीन के दक्षिणी तट से टकराया तूफान साओला, 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं

विदेश में तूफान साओला आज सुबह चीन के ग्वांगडोंग में दक्षिणी तट से टकरा गया है। इससे पहले चीन के तटीय शहर शेनझेन में शुक्रवार शाम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया था। आस-पास के इलाकों में स्कूलों और दुकानों को बंद भी बंद कराया गया है। तूफान के कारण चीन में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर हैं।

हवाएं 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। 9 लाख लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये तूफान 1949 के बाद से दक्षिणी प्रांत में आने वाले पांच सबसे ताकतवर तूफानों में से एक हो सकता है।

खराब मौसम के चलते चीन में सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। शेनजेन, हांगकांग और मकाऊ में तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि ज्वार सामान्य से 13 फीट अधिक के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया। शहरों में शाम के समय से ही काफी तेज हवा चल रही है। तेज हवा के कारण तूफान के चीन के तट से टकराने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस साल चीन के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गर्मी में आई भीषण बाढ़ के कारण दर्जनों लोगों की मौत हुई थी।

प्रशांत महासागर में उठा एक और तूफान हाइकुई पूर्वी चीन के शहर वेनझोउ से टकरा सकता है। इस बात की जानकारी बीजिंग में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने दी। दूतावास ने कहा कि चीन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सें में तेज हवाएं, भारी बारिश, बाढ़ और यातायात में परेशानी की समस्या देखने को मिल सकती है।

गुरुवार तक, दक्षिणी चीन में चौथे स्तर की चेतावनी जारी की गई है।। ग्वांगडोंग में चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ के रूट बदलने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.