डीएम-एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस सुनी शिकायतें

-142 में से मौके पर 8 प्रार्थना पत्रों का जिलाधिकारी ने किया निस्तारण
खागा, फतेहपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की 142 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिया गया। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी हुई शिकायतों को निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी 142 शिकायतों में मौके पर गंभीरता से लेते हुए 8 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष 134 प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदाराना लोगों को निर्देशित किया गया है।तथा इन्होंने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत आपूर्ति व जन निगम से सम्बंधित पायी गयी थी।वही जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित आयी शिकायतों को हल्का लेखपालों को अतिशीघ्र निस्तारण करने हेतु आदेशित किया। और इन्होंने कहा कि पूर्व में लाम्बित शिकायतों को टीम के माध्यम से तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने भी पुलिस से सम्बंधित शिकायतों को निस्तारित करने के आदेश दिया। इस मौके पर जिलाअधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, नायब तहसीलदार सिद्धान्त कुमार, खंड विकास अधिकारी धाता अजय कुमार तिवारी व ऐरायां अशोक कुमार, नगर पंचायत खखरेरू अधिशासी अधिकारी राज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव व श्रवण कुमार, नगर पंचायत खागा अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, कोतवाल प्रभारी तेज बहादुर सिंह, किशनपुर थानाअध्यक्ष जय प्रकाश शाहीद, घोष थानाअध्यक्ष योगेश सिंह, खखरेरू थानाअध्यक्ष प्रमोद कुमार राव, धाता थानाअध्यक्ष ,विद्युत दीपक सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष पांडेय, पूर्ति अधिकारी हरीश रावत व भास्कर मिश्रा, वन अधिकारी विवेक शुक्ला, एसडीएम स्टोनो शैलेंद्र कुमार, राजस्व कुलदीप उत्तम, ज्ञानेंद्र कुमार, भोला कुमार, मनोज कुमार, कमल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.