पैपराजी पर बुरी तरह भड़के शाहिद कपूर, बोले- पागलों की तरह चिल्ला क्यों रहे हो; मैं यहीं खड़ा हूं ना

 

बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर हाल ही में पत्नी मीरा राजपूत और अपने परिवार के साथ रूहान कपूर और मनुकृति पाहवा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे। एक्टर फैमिली के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। जहां उन्हें पैपराजी पर बुरी तरह भड़कते हुए देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

 

वीडियो में शाहिद पार्टी से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी फोटो के लिए पैपराजी उन्हें देखकर जोर- जोर से चिल्लाने लगें। इस बात पर शाहिद गुस्सा हो गए और कहा- ‘चिल्ला क्यों रहे हो, मैं यही हूं ना। पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो। जब मैं गाड़ी में चला जाऊंगा, तब चिल्लाना। चिल करो’। वीडियो में एक्टर ऑल ग्रे सूट में दिखाई दे रहे हैं।

 

वीडियो सामने ही फैंस शाहिद के सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शाहिद बिल्कुल सही थे’। दूसरे ने लिखा,’ शाहिद सही हैं। मीडिया वाले कभी-कभी बहुत परेशान करते हैं’। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘खूब कहा है। वो आजकल दूसरे स्तर पर जा रहे हैं। सेलेब्स को परेशान कर रहे हैं। किसी को उन्हें सबक सिखाना चाहिए था’।

 

 

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात तो वह वेब सीरीज फर्जी में नजर आए थे। इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा शाहिद, कृति सेनन के साथ एक फैमिली ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.