इटली में भालू की गोली मार कर हत्या, दो शावकों की जिम्मेदारी लेगी सरकार; हमलावर ने कहा- डर से गोली चलाई

 

इटली के राष्ट्रीय उद्यान सैन बेनेडेटो के पास एक आदमी ने विलुप्त प्रजाति मार्सिकन भालू की गोली मार कर हत्या कर दी। इटली में भालुओं का शिकार करना कानूनन अपराध है। इटली की पुलिस घटना की जांच कर रही है।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भालू को गोली मरने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया की भालू उसके प्राइवेट प्रॉपर्टी में घुस गया था। जिसे देख कर वो डर गया और उसने गोली चला दी। उसने कहा की वो उसे जान से मारना नहीं कहता था।

 

 

इस सप्ताह की शुरुआत में अमरेना को अपने दो शावकों के साथ सैन सेबेस्टियानो देई मार्सी में घूमते देखा गया था। जब उसे गोली मारी गई तब वो अपने दो शावकों के साथ थी।

जिस भालू को गोली मारी गई उसका नाम अमरेना रखा गया था। भालूओं की ये प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर हैं। ब्लैक चेरी को अमरेना कहा जाता है। जो भालू के पसंदीदा खाने में से एक है। इसलिए भाली का नाम प्यार से अमरेना रखा गया था।

 

 

इटली के पर्यावरण मंत्री और एनिमल ऐक्टिविस्ट के साथ स्थानीय लोगों ने भालू की हत्या पर निराशा जताई है। इटली के अब्रुज़ो, लाज़ियो और मोलिसे के राष्ट्रीय उद्यान ने हत्या की निंदा करते हुए कहा- अमेरना शांत स्वभाव की थी उसने कभी भी किसी इंसान के लिए समस्या पैदा नहीं की इसलिए इस घटना को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

इटली के पर्यावरण मंत्री गिल्बर्टो पिचेटो बोले , मार्सिकन मादा भालू की हत्या एक गंभीर घटना है। उन्होंने कहा अभी उनका उद्देश्य भालू के बच्चों की सुरक्षा करना है क्यूंकि वो अब तक आत्मनिर्भर नहीं हैं और उनकी जान को जोखिम में पड़ सकती है। इसलिए उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

इस साल की शुरुआत में, अमेरना के एक 4 साल के बच्चे की कार से टकरा कर मौत हो गई थी। वो 2 साल पहले एक बेकरी में घुस कर कुकीज खाने के लिए नेशनल फेम बन गया था।

इस साल अप्रैल में 17 वर्षीय भालू जेजे ने ट्रेंटिनो-अल्टो अडिगे में एक 26 वर्षीय जॉगर को मार डाला था। भालू ने जॉगिंग करते समय उनके ऊपर हमला किया था। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में डर पैदा कर दिया था।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.