पाकिस्तान में ISIS से जुड़ी 5 महिला आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार; पैसे और प्रतिबंधित किताबें बरामद

 

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की पुलिस ने आतंकी हमले की साजिश रच रहीं इस्लामिक स्टेट ISIS से जुड़ी 5 महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। वे पाकिस्तान में तबाही मचाने के फिराक में थीं। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।

 

 

पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने बताया की महिलाओं के पास से हथियार, पैसे और प्रतिबंधित किताबें बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा की माहिलाएं ISIS की सक्रिय सदस्य हैं और देश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहीं हैं।

 

 

पाकिस्तान में पहली बार एक साथ 5 महिला आतंकवादियों को पकड़ा गया है। पांचों महिलाओं के खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की जांच के लिए उन्हें एक अज्ञात जगह पर भेज दिया गया है।

 

 

पिछले महीने पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने ISIS और TTP से संबंधित 20 से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। वो देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों के ऊपर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

 

ISIS यानी इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लीवेंट भी कहते हैं) एक जिहादी संगठन है, जो इराक और सीरिया में सक्रिय है। इसकी स्थापना अप्रैल 2013 में की गई थी और यह काफी तेजी से बढ़ा है। यह इराक में आतंकी संगठन अल-कायदा का सहयोगी है।

 

 

यह सीरिया में सरकारी सुरक्षा बलों से लड़ रहे संगठनों में प्रमुख संगठन है। ISIS में बड़ी तादाद में विदेशी लड़ाके भी शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य इराक और सीरिया के सुन्नी इलाकों को इस्लामिक स्टेट बनाना है।

 

 

लीवेंट दक्षिणी तुर्की से लेकर मिस्र तक के क्षेत्र का पारंपरिक नाम है। संगठन दावा करता है कि उसमें इराक के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और कई यूरोपियन देशों के फाइटर्स शामिल हैं। इसके अलावा संगठन अमेरिका और अरब वर्ल्ड से भी बड़ी तादाद में लोगों के शामिल होने का दावा करता है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.