करीना कपूर के ऊपर गिरते गिरते बचीं कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर ने हाथ पकड़कर संभाला

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कियारा, करीना के ऊपर गिरते- गिरते बचीं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में कियारा, करीना और अर्जुन कपूर एक साथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं। कियारा, अर्जुन से बातचीत कर रही थीं। लेकिन वह जैसे ही वापस जाने लगीं, उनका आउटफिट हाई हील्स में फंस गया और उनका संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाल लिया। इस दौरान अर्जुन ने उनकी हाथ पकड़ कर मदद की। अगर ऐसा नहीं होता तो कियारा उनके पीछे बैठीं करीना के गोद में ही गिर जातीं।

 

 

सोशल मीडिया पर कई फैंस ने कियारा की प्रशंसा की और लिखा- ‘कितने अच्छे से कियारा ने संभाल लिया’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने कितने अच्छे से संभाल लिया। उनका पैर मुड़ना काफी बुरा दिख रहा है’। वहीं एक यूजर ने अर्जुन की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि अर्जुन को बेमतलब की नफरत मिलती है’।

कियारा आडवाणी को हाल ही में सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था, इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे’। अब वह जल्दी ही राम चरण के साथ तेलुगु फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगी।

 

 

इस फिल्म के जरिए वो 5 साल बाद साउथ इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा कियारा के पास एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर 2 भी है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना, सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म ‘जाने जान’ से OTT डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं। यह एक मर्डर मिस्ट्री है जो 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘जाने जान’ के अलावा, करीना, तब्बू और कृति सेनन के साथ फिल्म द क्रू में नजर आएंगी।

अर्जुन कपूर जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ नॉयर थ्रिलर फिल्म ‘द लेडी किलर’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा अर्जुन, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.