इंदौर में सुसाइड के पहले का वीडियो, 30 सेकंड में 4 बार बोला- मेरी मौत के लिए पत्नी और सास-ससुर जिम्मेदार

 

इंदौर के लसूड़िया में रहने वाले एक युवक के सुसाइड करने से पहले का 30 सेकंड का वीडियो सामने आया है। मृतक ने 30 सेकंड के वीडियो में चार बार पत्नी, सास और ससुर को मौत का जिम्मेदार बताया है। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया और उसे वॉट्सएप के स्टेटस पर अपलोड कर दिया। मृतक की शादी पांच माह पहले ही हुई थी।

 

 

तब से पत्नी घर नहीं आ रही थी। मृतक ने सुसाइड के पीछे पत्नी सहित सास और ससुर को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज करेंगे। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक मृतक नितेश (21) पुत्र विलास मंसौरे निवासी मालवा कॉलेज परिसर ने अपने घर में रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।

 

 

पुलिस को मोबाइल की जांच में उन्हें एक वीडियो भी मिला। जिसे उसने जान देने के पहले बनाया। इसमें पत्नी और सास-ससुर को सुसाइड के लिए जिम्मेदार बता रहा है। बताया जाता है कि देर रात मां ने उसे फंदे पर लटकते हुए देखा था। परिवार ने बताया कि था कि शिवानी से पांच माह पहले उसकी शादी हुई थी। तलाक को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

 

 

इस मामले में लसूड़िया पुलिस का कहना है कि पूरा मामला जांच में है। नितेश का स्टेटस और वीडियो भी मिला है। उसमें साफ दिख रहा है कि वह पत्नी और सास-ससुर से परेशान था। इसे लेकर जल्द केस दर्ज किया जाएगा।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.