कांग्रेस ने शहर में निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा

फतेहपुर। काग्रेसी नेता राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो पद यात्रा की पहली वर्षगांठ पर भारतजोडो यात्रा निकालने के पहले कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक सफलता व देश में नफरत के माहौल को खत्म करके मोहब्बत से देश की एकता अखंडता को अक्षुण रखने के लिए गोष्ठी की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो हमारे के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की गई सबसे लंबी पद यात्रा थी। एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी जो भारत जोड़ो यात्रा के सहयात्री थे बताया कि 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशो 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रो की 136 दिनों की यात्रा ने लोगों के मन पर एक अमित छाप छोड़ी। गोष्ठी का संचालन चंद्रप्रकाश लोधी ने किया। गोष्ठी की चर्चा में कांग्रेसी निर्मल तिवारी, अमरनाथ कैथल, सरदार नरेंद्र सिंह, सादाब अहमद, उदित अवस्थी, बी.आर सरोज, मोहम्मद इशरत ने विचार व्यक्त किये। भारत जोड़ो पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर ज्वालागंज स्थित जनपद के गौरव प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीर दरियाव सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात संम्पन हुई। भारतजोडो पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों द्वारा नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, जाति पान्त का बंधन तोड़ो भारतजोडो भारतजोडो, इंकालब जिंदाबाद के जोशीले नारे लगाए जाते रहे। पद यात्रा समापन पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने कहा कि ऐतिहासिक भारत जोड़ों यात्रा में लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गाँधी की भक्ति और धर्म,समुदाय ,जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। भारतजोडो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ की पद यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। जिसमें निर्मल तिवारी, सईद चच्चा, ओमप्रकाश गिहार, सुधाकर अवस्थी, राजीव लोचन निषाद, शिवाकांत तिवारी, चंद्रप्रकाश लोधी, सुरेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह चैहान, नरेंद्र सिंह रिक्की, इशरत, उदित अवस्थी, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक द्विवेदी, राजन तिवारी, श्रीवास, अमरनाथ कैथल, अरविंद द्विवेदी, कलीमुल्ला खान, संदीप साहू, रामकरण झडेवाला, इरफान, सादाब अहमद सभासद, आर,बी सरोज, मिस्बाहुलहक, मोहम्मद आलम, हेमलता पटेल, कल्लू कोरी, कैलाश अवस्थी, आलोक लोधी, नफीस खान, सुनील, जयप्रकाश, शकीला बनो आदि भारत जोड़ो पद यात्रा में शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.