सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बच्चा का स्वागत

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा की महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा लगभग 35 वर्षों से समाजवादी पार्टी की सेवा पूरी निष्ठा से करते चले आ रहे हैं तथा नेता मुलायम सिंह यादव के साथ कई आंदोलन में जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी सहभागिता निभाई। वही बिंदकी विधानसभा से 2012 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी पार्टी का दामन कभी नहीं छोड़ा। इस अवसर पर महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा ने कहा कि उन्हें पार्टी हाई कमान ने जो सम्मान दिया है उसको कभी भुला नहीं पाएंगे और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर की लोकसभा सीट को फतह करने के लिए जी जान लगा देंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चैधरी मंजर यार ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दलजीत निषाद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, वीरेंद्र यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, पिंटू सिंह, राजू कुर्मी, जगनायक सचान, अनिल यादव, कामता प्रसाद, राज बाबू यादव, कपिल यादव,अरुण यादव, उदय सिंह, पुष्पा मौर्या, रश्मि रस्तोगी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.