उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ऑनलाइन बिक्री का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को मेल से ज्ञापन भी भेजा

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने ऑनलाइन बिक्री का पुतला फूंक कर ऑनलाइन बिक्री का विरोध कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मेल के द्वारा भेजा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में ऑनलाइन बिक्री का विरोध करते हुए सभी जिला मुख्यालय पर पुतले जालए गए हैं
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन बिक्री का लाइसेंस बंद किया जाए
प्रदेश संयुक्त मंत्री शिवकुमार सिंह चौहान ने कहा कि एफडीआई पर रोक लगाई जाए। शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि देश में 7 करोड़ व्यापारियों का व्यापार नष्ट हो रहा है इसलिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मांग करता है कि ऑनलाइन बिक्री पर 20% अतिरिक्त जीएसटी लागू की जाए
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान जिला संरक्षण हरि गोपाल शुक्ला जिला संरक्षक एमपी सिंह तोमर जिला महामंत्री शैलेश जैन जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान मुन्ना गोरखनाथ वर्मा युवा जिला अध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला संगठन मंत्री अखिलेश शर्मा नगर महामंत्री विवेक गुप्ता रमेश यादव हरदोई अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता कुम्भाबर अध्यक्ष डॉक्टर काले खान सरसई नावर अध्यक्ष अनुज गुप्ता नगर उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे नगर उपाध्यक्ष सुमित गर्ग नगर उपाध्यक्ष आशुतोष पमार नगर उपाध्यक्ष राजीव पाल सदस्यता प्रमुख राहुल चौहान युवा शहर अध्यक्ष अजय गुप्ता महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा नगर मंत्री शिबू तौकीर युवा महामंत्री राघव यादव इनवर्टर बैटरी अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह अंकित शाक्य किराना समिति के अध्यक्ष विजय यादव युवा शहर उपाध्यक्ष मुकेश दुबे महिला नगर कोषाध्यक्ष सरला जाटव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.