रणवीर सिंह चौहान बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में शहर के वरिष्ठ व्यापारी रणवीर सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आजीवन सदस्यता ग्रहण की और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ हरिशंकर पटेल की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने व्यापार मंडल की आजीवन सदस्यता ग्रहण कराई और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रणवीर सिंह चौहान को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया इस अवसर पर व्यापार मंडल का प्रमाण पत्र सदस्यता रशीद एवं फूल माला पट्टा पहनकर सम्मानित किया
रणवीर सिंह चौहान ने पद ग्रहण करते हुए कहा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और व्यापारी की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा संगठन के साथ रहेंगे। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संतोष राठौर संतोष कुमार वर्मा प्रवीण त्रिवेदी बसरेहर जिला प्रवक्ता इकरार अहमद जिला उपाध्यक्ष धपले महाराज लालू वारसी जिला मंत्री राहुल अवस्थी चौबिया युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा युवा जिला उपाध्यक्ष अनीश उद्दीन मोनू नगर मंत्री उमेश कुशवाहा विनय कुमार विष्णु कुशवाहा अमित राठौर अंजय कुमार बसरेहर विनय गुप्ता श्याम जी अमित राठौर विनोद भुवनेश कुमार बड़ी संख्या में व्यापारी नेता शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.