बैटरी और बकरी चुराने वाले चोरों की पुलिस को नहीं लगा सुराग

फतेहपुर । थरियावं थाना हसवा पुलिस चैकी क्षेत्र के हसवा कस्बे में चोरों के आतंक से घर-घर हड़कंप मच गया। रात के सन्नाटे में घरों और टयूवेलो पर निशाना बनाकर चोरी होती। लेकिन पुलिस को भनक नहीं चलती है। जिससे गाँव- गाँव घर-घर के लोग चोरों से परेशान है। चोरों के पकड़े न जाने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है। थरियाव थाना हसवा चैकी क्षेत्र के हसवा कस्बे के पासिन पुरवा निवासी जागेश्वर पासवान ने पुलिस को तहरीर दे कर बतायाकि गाँव के ही मजर भाई के ई रिक्शा को किराये पर चलाते है और देर शाम ई रिक्शा चला कर खड़ा कर दिया गया। सुबह जब ई रिक्शा निकालने के लिए पास गये तो दोनों सीटों के ताले टूटे हुए पडे हुए थे। जब दोनों सीटों को उठा कर देखा तो दोनों सीटों के अंदर लगे चार बैटरियों को तार काट कर चोर चुरा ले गए हैं। जिससे दो वक्त की रोजी चैपट हो गई है। पीड़ित जागेश्वर पासवान ने बताया कि चोरों ने ई रिक्शा की दोनों सीटों के अंदर से तार काट कर चार बैटरी चुरा ले गए हैं। वही कस्बे के अजयपाल पासवान अपने खेत में मकान बना कर रह रहा है। तभी बीती रात घर के अंदर से दो बकरी चोरी हो गई हैं।पीड़ित अजय पाल ने बताया कि दोनों बकरियों कीमत 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में हसवा चैकी इंचार्ज विकास सिंह ने कहा कि अज्ञात चोरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस की टीम लगाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.