मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन में लगी आग, रनवे पर झटके के साथ गिरा विमान; 2 हिस्सों में टूटा 8 हुए घायल

 

मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान शाम 5 बजकर 8 मिनट पर रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।

प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक, उनके परिवार के अलावा एक डेनिश नागरिक सवार था। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि प्लेन VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 VT-DBL है। ये मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट के दो रनवे बंद किए गए, जिन्हें शाम 6.45 बजे फिर चालू कर दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.