भाजपाइयों ने नए जिला अध्यक्ष का किया स्वागत

 

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक के जनपद में प्रथम आगमन पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता की अगुवाई में समस्त भाजपाइयों ने पुष्प मालाओं से यमुना पुल पर उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात नगर में चौरा देवी मंदिर पहुंचकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, सदर विधायक डा मनोज प्रजापति, पूर्व विधायक युवराज सिंह, कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, चेयरमैन कुलदीप निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, राजकुमार शुक्ला, गणेश यादव, किशन व्यास, संतराम गुप्ता, रामदेव सिंह, नीलम बाजपेयी, राधा चौरसिया, रेखा सिंह सहित जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.