प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन

 

ओमप्रकाश गौतम संवाददाता

न्यूज़ वाणी अतर्रा/बांदा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 73 वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतर्रा वेद निराला एवम चेयरमैन नगरपालिका परिषद अतर्रा संगीता निराला ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल खेरापती गौराबाब धाम में अपने सभी कार्यकर्ताओं एवम पालिका के कर्मचारियों के साथ गौरी गणेश पूजन किया तथा सुंदरकांड का पाठ किया तदउपरांत हवन पूजन भी किया | सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के निरोग एवं दीर्घायु होने की कामना भगवान से की | पंडित कर आचार्य नीरज गौतम ने संपन्न कराया इस दौरान भाजपा मंडल अतर्रा के अध्यक्ष वेद निराला ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अतर्रा संगीता निराला, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका राम सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता आत्माराम शुक्ला, महामंत्री रमेश शर्मा, भाजपा नेता मधुकर पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर गौतम, हरिओम त्रिपाठी, ओमप्रकाश गौतम, अंकित त्रिपाठी ,नीरज गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, मंडल मंत्री चतुर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता गुप्ता, सभासद कुंती देवी , सभासद पार्वती, गुप्ता बड़कू गुप्ता,सहित पालिका कर्मचारी संतोष निगम उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.