बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी संगठन का 6वां अधिवेशन कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

मुन्ना बक्श ब्यूरो चीफ

न्यूज़ वाणी बांदा। कालू कुआं अंतर्गत के गल्ला नवीन मंडी में दिन रविवार को बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संगठन उत्तर प्रदेश का 6 वां अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें व्यापारियों का शपथग्रहण व सम्मान समारोह कार्यक्रम किया संपन्न हुआ,

जहां पर मुख्य अतिथि मुकुन्दं मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व भैरों प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पूर्व सांसद बांदा चित्रकूट व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मंडी समिति में पहुंचकर राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी जी के स्टैच्यू पर माल्यार्पण किया, इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर केक ‌भी काटा गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया गया बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य अतिथि मुकुन्दं मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भैरों प्रसाद मिश्रा ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया , इसके बाद बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संगठन बांदा के पदाधिकारियों ने भी मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया इसके बाद बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी संगठन उत्तर प्रदेश के मुख्य अतिथि ने पत्रकारों को भी सम्मानित किया, इस अवसर पर विष्णु कुमार गुप्ता अध्यक्ष, सुरेश चंद्र साहू कोषाध्यक्ष ,अशोक गुप्ता प्रकाश गुप्ता ,राजकुमार गुप्ता महामंत्री, महेंद्र जैन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, संतोष कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.