पुस्तक बिखरे पंख का साहित्यकार ने किया विमोचन

फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड स्थित एक लॉज में साहित्यिक पुस्तक बिखरे पंख का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 ओपी अवस्थी के द्वारा किया गया। यह पुस्तक डा0 सत्यनारायण मिश्रा के द्वारा लिखी गई है और इसमें उनके जीवन से जुड़े हुए तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई है। इस दौरान विमोचन अवसर पर शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे और इस पुस्तक बिखरे पंख के विमोचन के अवसर पर सत्यनारायण मिश्रा को लोगों ने बधाई दिया। इस अवसर पर तमाम लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें कवि शिव शरण सिंह अंशुमाली, महेश कांत मिश्रा, समाजसेवी अशोक तपस्वी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, भाजपा नेत्री मंजू शुक्ला, वंदना द्विवेदी, संगीता द्विवेदी, सरोज मौर्य, वरिष्ठ कवि मधुसूदन तिवारी सहित तमाम जिले के नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सत्यनारायण मिश्रा ने कहा कि उनकी यह रचना बिखरे पंख उनका पारिवारिक गुलदस्ता है। जिसमें उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जिनके बदौलत उन्होंने इस पुस्तक की रचना किया। इस अवसर पर आनंद प्रकाश मिश्रा, आशा देवी मिश्रा, डॉक्टर अमित मिश्रा नीटू, नीलम मिश्रा, नवनीत मिश्रा, अल्का मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.