विश्व शांति की स्थापना आज की आवश्यकता

फतेहपुर। नगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु परंपरा पूजन ,प्राणायाम और सामूहिक भावातीत ध्यान से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने विश्व शांति आंदोलन के जिला अध्यक्ष बीवपीव पांडे, पूर्व अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र व सहस्त्र शीर्षा देवी मंडल की जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता को विद्यालय के पीस वॉलिंटियर्स सहित माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश द्वारा प्रेषित संदेश पढ़कर सुनाया। इस संदेश में यह बताया गया कि शांति और खुशहाली आज की बड़ी आवश्यकता है। सभी इस प्रलाप में जी रहे हैं कि जीवन संघर्ष है। महर्षि महेश योगी ने वैदिक सिद्धांतों के आधार पर हमें जागृत किया कि जीवन आनंद है हम नियमित रूप से भावातीत ध्यान और सिद्धि कार्यक्रम का अभ्यास कर शांति और खुशहाली विश्व की सामूहिक चेतना में जागृत कर सकते हैं जिससे गरीबी, पीड़ा , तनाव ,संघर्ष संपूर्ण भूमंडल से दूर किया जा सकता है। हमारी वर्तमान पीढ़ी और आगे आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ, प्रसन्न और खुशहाल रहेगी। अध्यक्ष के संदेश को पढ़ते हुए बताया कि 10000 साधक समूह स्थापित कर महर्षि प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति और राष्ट्र में खुशहाली पैदा कर सकता है। इस वेद भूमि भारत ,पूर्ण भूमि भारत, मातृभूमि भारत का प्रत्येक व्यक्ति जीवन में स्वर्गिक आनंद ले सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.