कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष के भाजपाइयों ने किया स्वागत

पार्टी कार्यालय में दो अक्टूर तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल का गुरुवार  नगर आगमन पर यमुना पुल के निकट सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर आगामी अभियानों के प्रमुखों संग बैठक की। जिसमें कहा पार्टी 17 सितंबर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनता एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक बूथ पर आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना प्रारंभ की गई है। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को प्रत्येक बूथ पर सुना जाए। 25 सितंबर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाई जाए। जिसमें संगोष्ठी आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक बूथ सशक्तीकरण एवं सभी दलित बस्तियों में वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवास करें एवं प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर बूथ को सशक्त बनाने के लिए प्रवास करें। दो अक्टूबर को जिले के सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जयंती के कार्यक्रम को पूर्ण करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने की। जिसमें मुख्य रूप से सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति. ब्लॉक प्रमुख कुरारा आशीष पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, विजय पांडे, प्रीतम सिंह किसान, सरस्वती शरण द्विवेदी, गणेश यादव, चेयरमैन कुलदीप निषाद, नरवेंद्र सिंह किशन ब्यास, नीलम बाजपेयी, लक्ष्मी रतन साहू, प्रहलाद सिंह के अलावा सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.