कार्यकर्ताओं को श्रीगणेश के समान प्रखर बुद्धि वाला तथा गम्भीर होना चाहिए- श्रीपाल

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का कस्बे में भाजपाइयों ने किया स्वागत
मौदहा। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद व्यास के आवास में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिलाध्यक्ष सुनील पाठक के स्वागत के साथ ही कार्यकर्ता ओं में नयी चुनावी ऊर्जा संचार के लिए विशेष मंत्र भी दिए। इस मौके पर भाजपा नेता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को चांदी की मछली भेंट की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीपाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को श्री गणेश जी के समान प्रखर बुद्धि वाला तथा गम्भीर होने को कहा। बताया कि गणेश जी का लंबा सूंड है, वह प्रत्येक घटना को सोच समझ(सूंघ) कर उस पर निर्णय लेते है। उनका बड़ा पेट है जो इस बात का सूचक है कि सभी की बातों को सुनकर अपने उदर में रखो और गम्भीर बनो। कार्यकताओं को भी सभी की बाते सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का यथोचित निदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति वन्दन विधेयक के माध्यम से देश की संसद एवं विधान सभाओं में 33%महिलाओं को आरक्षण प्रदान करके नए संसद भवन से ऐतिहासिक कार्य करने का श्री गणेश किया है। सभी कार्यकताओं को 2024 के लिए कमर कसके जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय पांडे, क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री गणेश यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अजय तिवारी एवं उत्तम सिंह, जिला मंत्री स्वामी प्रसाद, सभासद विवेक पराशर, छोटेलाल प्रजापति, वैभव, अरविंद शर्मा, साधना सिंह, हिना, अन्नी बाबा, सेक्टर संयोजक प्रभात, सुबोध गुप्ता, बूथ अध्यक्ष निर्भय आदि उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.