स्क्विड गेम की तर्ज पर रियलिटी शो लेकर आया नेटफ्लिक्स, जीतने वाले को मिलेंगे 4.56 मिलियन डॉलर

 

बॉलीवुड। नेटफ्लिक्स ने 2021 में कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ का पहला पार्ट रिलीज किया था। यह शो सुपरहिट रहा था और एक हफ्ते के अंदर ही यह ग्लोबल हिट बन गया था।

अब जब सभी इसके सेकंड सीजन का इंतजार कर रहे हैं इसी बीच नेटफ्लिक्स ने एक रियलिटी शो का टीजर शेयर किया है। यह शो स्क्विड गेम की तर्ज पर ही बनाया गया है। इसमें 456 लोग भाग लेंगे और जीतने वाले को 4.56 मिलियन डॉलर (करीबन 38 करोड़) की इनामी राशि मिलेगी।

 

 

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो का टीजर शेयर किया है। टीजर में दिखा कि शो का सेट देखकर कई कंटेस्टेंट्स दंग रह गए क्योंकि यह एक दम उसी तरह डिजाइन किया गया है जैसा ओरिजिनल शो में दिखाया गया था।

इस रियलिटी शो के सेट पर वैसे ही रेड ट्रैकसूट और मास्क पहने गार्ड्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स को वही गेम खिलावाए जा रहे हैं जो ओरिजिनल शो में खिलवाए गए थे। ‘स्क्विड गेम: द चैलेंज’ नाम से से यह शो 22 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगा।

 

 

इससे पहले इसी साल जून में मेकर्स ने इस वेब सीरीज के सेकंड पार्ट की अनाउंसमेंट की थी। मेकर्स ने बताया था कि इसके सेकंड सीजन में कुछ नए प्लेयर्स जोड़े जाएंगे। इसके फर्स्ट पार्ट में ली यूंग जे, होयुन युंग, वाई हा-जून जैसे कलाकार नजर आए थे।

हालांकि, पुराने कलाकार शो पर रिपीट होंगे या नहीं इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि यह सीजन अगले साल तक रिलीज होगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.