भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत का हुआ स्वागत सम्मान समारोह

 

व्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज वाणी इटावा।भाजपा जनपद कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पुनः उन पर जो विश्वास किया है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी पूर्वक ने निर्वहन करूंगा। संगठन की मजबूती के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के लिए कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरकरार रखना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। भाजपा को हर स्तर से संगठनात्मक के साथ-साथ आम जनता के बीच पार्टी को लोकप्रिय बनाना करना उनका लक्ष्य होगा।
इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को इटावा जिले से ऐतिहासिक जीत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर स्तर से संगठनात्मक के साथ-साथ आम जनता के बीच पार्टी को लोकप्रिय बनाना करना उनका लक्ष्य होगा।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया जाना इटावा के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए *पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने कहा कि हाईकमान ने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्य करने वाले कार्यकर्ता को जिले का प्रभार सौंपा है। इससे आम कार्यकर्ता उत्साहित है।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद/विधायक ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। सबको सम्मान देकर चलने वाले व्यक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के आशा के अनुरूप कार्य करते हुए वह मोदी के मिशन को पूरा करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है। स्वागत समारोह कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया ।
स्वागत समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजबहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य ‘गुड्डु’, विमल भदौरिया, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, हरनाथ कुशवाहा, विक्रम अग्रवाल, दीपक नाथ चौधरी, सुबोध तिवारी, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, जितेन्द्र गौड़, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, राजकमल यादव, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, विरला शाक्य, मुनेश बघेल, रईसुद्दीन राइन, अवधेश चतुर्वेदी, उदयवीर दोहरे, दिलीप मिश्रा, अच्युत मिश्रा, अनुग्रह सेंगर, सुशांत दीक्षित, कृष्णमुरारी गुप्ता, सौरभ दीक्षित, मनीषा शुक्ला, उषा चंद्रा सहित पूर्व/वर्तमान जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.