भाजपा जिलाध्यक्ष का आदर्श व्यापार मंडल ने किया स्वागत

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट की बैठक गर्ग आवास में संम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने किया। वहीं संचालन महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बैठक में संगठन की समीक्षा की गई और लोडर एशोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अभिनव यादव महामंत्री देवदत्त एवं 11 व्यक्तियों की टीम बनाई गई। एक माह में कमेटी को गठन करने का समय दिया गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मुखलाल पाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं मुखलाल पाल ने कहा कि जिस प्रकार से उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्यार मिल रहा है निश्चित ही वह इस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे और जो भी जनमानस में लोगों को शिकायत होगी व्यापारियों की उत्पीड़न संबंधी जो भी समस्याएं होंगी उनका हल करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अभिनव यादव, पूजा पांडे, मधु साहू, मनीषा गुप्ता, मंजू शुक्ला, नीता गुप्ता, अंकित तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, विशिष्ट र्दीिक्षत, इमरान खान, अशोक शिवहरे, रामसागर अवस्थी, राम कृपाल मिश्रा,घनश्याम गुप्ता, शमीम अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.