राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के हुए, लीला पैलेस में निभाई गई शादी की रस्में

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्‌ढा एक-दूसरे के हो गए। रविवार को उदयपुर की होटल लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं। फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा- नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।

शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि काम में बिजी होने के कारण प्रियंका शादी में नहीं आ पाई। वहीं, जब गिफ्ट को लेकर सवाल किया गया तो मधु चोपड़ा बोली- कोई लेना देना नहीं सिर्फ आशिर्वाद दिया जायेगा।

 

 

इससे पहले रविवार दोपहर 3 बजे राघव अपने परिवार और दोस्तों के साथ नाव में बारात लेकर पहुंचे थे। 18 बोट में बैंड-बाजों के साथ बारात पहुंची तो परिणीति के घरवालों ने भी जमकर स्वागत किया और फूल बरसाए। इधर, राघव की बारात का भी वीडियो सामने आया है। इसमें वह क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए हैं और साथ में काला चश्मा लगाया हुआ है। दोनों के वेडिंग आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए। वह खुद इसे लेकर रविवार को उदयपुर पहुंचे थे। विदाई के बाद रविवार रात को द लीला में रिसेप्शन रखा गया था। दो दिनों तक चले शादी के कार्यक्रम के बाद अब आज से मेहमानों के लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

 

 

अब सोमवार सुबह 8 बजे की पहली फ्लाइट से कई मेहमान मुंबई और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान सुबह 11:30 बजे डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से रवाना होंगे। हालांकि अभी राघव और परिणीति के जाने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों कपल दोपहर करीब 12 बजे बाद दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। कपल चार्टर प्लेन से जा सकते हैं। इन दो दिनों तक चले कार्यक्रम में पूरे होटल को सफेद फूलों से सजाया गया था। वेलकम गेट से लेकर होटल को सफेद रंग के फूलों से सजाया। जिस विटेंज कार में दूल्हा राघव गए थे उस पर भी सफेद रंगे के फूल थे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.