भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती मनाई गई

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
एक साधारण परिवार में जन्में दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणा, प्रबल राष्ट्रवाद और आम लोगों को समर्पित था पंडित दीनदयाल के सपने को पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार पूरा कर रही है। उनके दर्शन पर ही ही स्वास्थ्य बीमा का कवर देने का काम किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय दीन दयाल उपाध्याय के मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हर गरीब को पक्का मकान दिलाना हो। हर गरीब को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज हो या उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन जैसी कई योजनाओं को भाजपा सरकार ने देकर दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने का काम किया है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश यादव ने कहा कि साल 1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को यूपी के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उनके पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे। दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और आजीवन संघ के प्रचारक के रूप में जीवन गुजारा। दिसंबर 1967 में वह जनसंघ के अध्यक्ष भी बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला मंत्री बासु चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अंत्योदय का नारा दिया था। अंत्योदय का अर्थ होता है कि हम समाज में सबसे आखिरी व्यक्ति के उत्थान और विकास को सुनिश्चित करें। दीनदयाल कहते थे कि कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता। हमें भारतीय राष्ट्रवाद, हिंदू राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति को समझना होगा। दीनदयाल के इस विचार की वजह से ही उनकी जयंती (25 सितंबर) को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक देवप्रताप भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाहा, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, रजत चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, मुकेश यादव, विरला शाक्य, राज्यवर्धन भदौरिया, मुनेश बघेल, उदयवीर दोहरे, अजय यादव ‘बिंदु’, गोविंद दुबे, मनीषा शुक्ला, प्रमिला पालीवाल, उषा चंद्रा, सोनी कठेरिया, रोहित भदौरिया, रवि प्रकाश धनगर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.