पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

फतेहपुर। सोमवार को संस्था श्री कृष्ण आदर्श विद्या मन्दिर द्वारा संचालित मूकबधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग आवासीय विद्यालय खम्भापुर-फतेहपुर में पं0 दीनदयाल उपाध्याय का 107 वाॅ जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्षता कर रहे डा0 वकील अहमद (जिला प्रभारी बोर्ड आॅफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसीन उ0प्र0 एवं काउण्ट मैटी मेमोरियल क्लीनिक खम्भापुर के चिकित्सक) ने दीप प्रज्ज्वलित व माॅ शारदे तथा अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण व अन्त्योदय लक्ष्य के साथ एकात्म मानववाद के प्रणेता की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। अपने सम्बोधन में कहा कि दीन दयाल जी कहते थे कि जब तक हम समाज के गरीब-से-गरीब व्यक्ति तक विकास नही पहुंचाते, तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नही। उनकी प्रेरणा से अनेकों राष्ट्रभक्तों ने जीवन के सभी सुखों को त्याग, देश सेवा के लिये अपना जीवन समर्पित किया। प्रबंधक सीताराम यादव ने कहा कि भारत की राजनीति में एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के दर्शन के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं के साथ जोड़नें का सपना प0 दीन दयाल उपाध्याय जी ने देखा था। जिससे इनके जीवन से पे्ररणा लेकर यह पुनीत कार्य का बीडा उठाया गया है। ईश्वर हमें शक्ति प्रदान करें ताकि गरीबों, असहाय व उपेक्षितों की सेवा कार्य में सतत लगे रहें। संचालक छात्रावास अधीक्षक मनीष कुमार सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आगे कहा कि‘‘कभी चमका था इस धरा पर, जो एक सितारा था। पं0 दीन दयाल था नाम जो, बडा ही प्यारा था। चमका था जिस आकाश में, वो भारत की थी माटी। बात उजाले की करता था, वो खुद उजला था। राष्ट्रª की सेवा में जिसने, निकाला अपना जीवन। नहीं अपनो का ही जीवन में, उसके कोई सहारा था। बुझने न दिया ज्ञान का दीपक, जीवन के संघर्ष में। सतत संघर्ष में रहा जीवन, मगर नही वो हारा था। सूखा हुआ फूल भी, सुगन्ध छोड़ जाता है। मृत्यू ने छीन लिया उनको, वर्ना ये किसको गवारा था।’’ प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके दर्शन से प्रेरित होकर संस्था द्वारा अंतिम पायदान तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत दिव्यांगों के कल्याणार्थ प्रयास किये जा रहे है। तथा सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में संस्था द्वारा 48 दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी सुमन देवी, सर्वेश कुमार, अंशुमान सिंह पटेल, चंचल विश्वेन्द्र सिंह,, मनीष सिंह यादव, राजकरन, अनुज कुमार, आशा देवी, आरती व सम्पत सहित विद्यालय के छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.