बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज हुए 41 साल के: बर्थडे के दिन फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर हुआ रिलीज

 

 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज 28 सितंबर को 41 साल के हो गए हैं। पत्नी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट रणबीर को एक पोस्ट जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने उनके लिए एक नोट लिखा है साथ ही कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं।

आलिया ने लिखा ‘मेरा प्यार.. मेरा सबसे अच्छा दोस्त.. मेरी सबसे खुशियों की जगह..जैसे ही आप मेरे ठीक बगल में बैठकर अपने सीक्रेट अकाउंट से यह कैप्शन पढ़ रहे हैं.. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी..जन्मदिन मुबारक हो बेबी… आप सबकुछ जादुई बना देते हैं।’

 

 

 

आज रणबीर के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज हुआ है।

आलिया ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें कई अनदेखी तस्वीरें भी हैं। पहली तस्वीर में कपल को दिखाया गया है, जिसमें रणबीर आलिया के साथ एक सेल्फी क्लिक कर रहे हैं और फनी पोज दे रहे हैं। आलिया रणबीर के गाल पर एक किस कर रही हैं।

दूसरी तस्वीर में दोनों एक क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखते हुए कैमरे के सामने खड़े हैं। तीसरी और चौथी तस्वीर सोलो पिक्चर है।

 

 

 

एक फोटो में आलिया ने अपने मेहंदी फंग्शन से एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की और आखिरी तस्वीर दक्षिण अफ्रीका से रणबीर की क्लोज-अप है, जब उन्होंने आलिया को प्रपोज किया था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 22 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में सात फेरे लिए थे। कपल ने अपनी शादी बेहद ही साधारण तरीके से की। शादी में दोनों के परिवार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। रणबीर-आलिया ने अपनी शादी में मेहमानों से नॉन डिस्क्लोजर फॉर्म भरवाया था, जिसके चलते उनकी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर नहीं आई। अब आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर की हैं।

 

 

 

6 नवंबर को अलिया ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

फिल्म के प्री-टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म सुर्खियों में आ गयी थी। प्री-टीजर में रणबीर कपूर को खतरनाक अंदाज में कुल्हाड़ी लिए दिखाया गया था। पंजाबी म्यूजिक से शुरुआत हुए इस प्री-टीजर में लोग गोल्डन कलर के मास्क पहने नजर आए थे। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म के मेकर्स ने एक-एक करके फिल्म की पूरी कास्ट का लुक रिवील किया है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और अब बॉबी देओल का पोस्टर आउट हुआ है। पोस्टर में वे खून से लथपथ नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.