पीड़िता ने झूंठे मुकदमेें मेें फसाने का लगाया आरोप

फतेहपुर। थरियांव थाना अन्तर्गत नया पुरवा मजरे करमोन की रहने वाली अनुराधा मौर्य पुत्री इंद्रसेन ने जिलाधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की प्रार्थिनी अपने माता-पिता बहनों के साथ रहती है। प्रार्थनी के पारिवारिक लोगों ने खेत में बहुत समय पहले से ही कब्जा किए हुए थे। परंतु प्रार्थिनी को खेत में कब्जा न्यायालय के आदेश अनुसार मिल गया है। जिसमें प्रार्थनी ने धान व सरसों की फसल बोई है। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उनके पारिवारिक जन बहुत दबंग है। आए दिन प्रार्थनी के परिवार को प्रताड़ित करते रहते हैं तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं। प्रार्थनी ने बताया की थरियांव थाना की पुलिस विवेचना हेतु प्रार्थनी के गांव नया पुरवा गई थी तो उनके पारिवारिक जनों ने पुलिस के साथ भी अप शब्दों का प्रयोग किया और प्रार्थनी के द्वारा बोई गई फसल को उक्त लोग काटने नहीं दे रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि धमकी दे रहे हैं कि अगर फसल काटी तो जान से मार देंगे। प्रार्थनी ने कहा कि वह असहाय महिला है एवं फसल ना काट पाने से फसल खराब होने की भी आशंका है। इस दौरान पीड़िता ने जांच करवाकर उचित कार्यवाही करने तथा थरियांव पुलिस को मौके पर भेजकर फसल कटवाने की भी मांग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.