जनकल्याण की कामना के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया गंगा पूजन

-भिटौरा के ओम् घाट पर उत्तर वाहिनी गंगा जी का किया पूजन
-भिटौरा के ही बाल्मीकि परिवार के साथ किया भोजन

फतेहपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ जनकल्याण को लेकर गंगा पूजन व प्रार्थना की गई, जिलाध्यक्ष आज अपराह्न कार्यकर्ताओं के साथ भिटौरा के ओम् घाट पर नमामि गंगे के संयोजक शैलेन्द्र शरण शिम्पल के संयोजकत्व में उत्तर वाहिनी गंगा जी का विधिवत पूजन अर्चन किया गया, इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी, भाजपा नेता ओम मिश्रा, पवन मिश्रा, बृजेश द्विवेदी, स्वरूप राज सिंह जूली, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह कमल लोधी, गोविंद तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भिटौरा में जिलाध्यक्ष ने किया अनुसूचित बस्ती में सम्पर्क के साथ ही समरसता सहभोज सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज गंगा पूजन के लिए भिटौरा पंहुचे जिलाध्यक्ष द्वारा अनुसूचित बस्ती में में भ्रमण के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता जुगराज रैदास के घर में कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया गया, इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को हिल मिल कर रहते हुए समाज व राष्ट्र के उत्थान में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, हमारी समरसता की भावना शक्ति ही है कि आज भारत का राष्ट्रध्वज चन्द्रमा पर उपस्थित है समरसता सहभोज में अमित तिवारी, अतुल त्रिवेदी, रिंकू लोहारी, ओम् मिश्रा, पावन मिश्रा, महेंद्र कुमार गुप्ता, देवनाथ धाकड़े, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.