क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया यमुना पुल में  स्वागत

अनुसूचित बस्तियों में जनसंपर्क करके जिला कार्यालय में पदाधिकारी के साथ की बैठक
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के जनपद आगमन पर राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की उपस्थिति में यमुना पुल पर मालाओं से स्वागत किया गया। तत्पश्चात संगमहेश्वर मंदिर पहुंच पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद अनुसूचित बस्ती में प्रधानमंत्री की योजनाओं के बारे में प्रपत्र बांटकर जागरूक किया। साथ ही पुनः प्रधानमंत्री बनाने की लोगों से अपील की।
 पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता करने के बाद मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक की। पत्रकारों से उन्होंने बताया कि 2024 में हर घर नल एवं सभी को आवास एवं शौचालय की व्यवस्था होनी है। विपक्ष तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। परंतु आम नागरिक जो मोदी की योजनाओं का लाभ ले रहा है। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, नरवेंद्र सिंह, चन्दन शुक्ला, रामदेव सिंह, राजकुमार शुक्ला, किशन व्यास, गणेश यादव, पुष्पराज सोनी, प्रहलाद सिंह, सत्तीदीन प्रजापति, जगदीश प्रसाद व्यास, अरविंद श्रीवास्तव, लक्ष्मी रतन साहू, विशेष नायक, अरविंद शर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रभा द्विवेदी, सीमा वर्मा, कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर, राधा चौरसिया, आराधना राजपूत, प्रभा द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.