अमेजन में पानी की कमी से 7 दिन में 100 डॉल्फिन की हुई मौते: जल का तापमान 40 डिग्री से हुआ ज्यादा

 

विदेश के शहर ब्राजील के अमेजन इलाके में ऐतिहासिक सूखा पड़ा हुआ है। यहां तालाबों और झीलों में पानी का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कुछ जगहों पर पानी का तापमान 102 डिग्री फैरेनहाइट यानी 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। इस बीच पिछले सात दिनों में यहां की लेक टेफे में सौ से ज्यादा डॉल्फिन मरी हुई मिली हैं।

 

 

वैज्ञानिकों ने इसे असामान्य बताया है। उनके मुताबिक झील का तापमान और अमेजन में पड़ा ऐतिहासिक सूखा इसका कारण हो सकता है। दुनिया का सबसे बड़ा जलमार्ग अमेजन नदी, इस समय शुष्क मौसम के दौर से गुजर रही है, इसका असर नदी में रहने वाले जीवों पर भी पड़ रहा है।

डॉलफिन्स को बचाने के लिए उन्हें दूसरी झीलों और तालाबों में शिफ्ट किया जा रहा है। जहां पानी कम गर्म है। इस काम में लगे रिसर्चर के मुताबिक ये आसान नहीं है। इन्हें शिफ्ट करने से पहले ये देखना पड़ता है कि दूसरी नदी में किसी तरह का खतरनाक वायरस और टॉक्सिक मटेरियल तो नहीं हैं।

 

 

डॉल्फिन पानी में 990 फीट गहराई तक जा सकती है क्योंकि डॉल्फिन भी ह्वेल मछली की तरह स्तनधारी जलीय जीव है। और पानी से 20 फीट उपर तक उछल सकती है। दुर्लभ जलीय जीव की श्रेणी में आने के बाद इसके संरक्षण पर काम होने लगा है। हालांकि डॉल्फिन को ज्यादा डर नदी तट पर बसे मछुआरों से है। जिनके जालो में डॉल्फिन आ जाती हैं। इन्हें सुरक्षित करने के लिए लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने की भी आवश्यकता है जिससे इन्हें किसी भी तरह का कोई नुक्सान न हो।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.