नवजात बालिकाओं की माताओं को राज्य मंत्री ने बांटे बेबी किट

-आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय-समय पर करते रहे निरीक्षण

फतेहपुर। राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 प्रतिभा शुक्ला ने विकास भवन सभागार में आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ, एवं महिला ग्राम प्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं( प्रीति, सोनाली, हेमा, निशी अंसारी, सुनैना) की गोदभराई व धात्री महिलाओ के बच्चो (तनिश, मो0 अरमान, सुंदरम, विनायक, वंश पटेल) को अन्नप्रासन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंर्तगत कन्या जन्मोत्सव में 10 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट दिये, तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सजग रहने के लिए भी कहा। उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए कहा कि अपने ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को स्वयं देखे और पंचायत भवन में कराए जा रहे कार्यों जैसे कुटुंब रजिस्टर, घरौनी, छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाना, निराश्रित, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन से छूटे लाभार्थियों को नियमानुसार पेंशन योजना से शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाय, साथ ही अपने ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। समूह की महिलाओ से संवाद के दौरान कहा कि समूह की महिलाएं अपना स्वयं का उत्पाद बनाकर बाजार में बिक्री कर आत्मनिर्भर बने। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओ एवं किशोरियों के स्वास्थ्य व पोषण पर ध्यान दे। आंगनबाड़ी में बच्चो को अनौपचारिक शिक्षा के तहत अपने बच्चे के झलक देखकर बच्चो को शिक्षा दी जाय। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में नारी सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है, नारी सशक्तिकरण का मतलब है कि महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बने, के लिए संबंधित विभाग अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ निर्वाहन करे। महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए बेहतर बनाने के लिए संबंधित को दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, डीपीओ प्रोबेशन, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0वर्मा, महिला ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.