लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा का सफाईयों ने किया भव्य स्वागत

हमीरपुर।मिशन 2024 फतह के वास्ते जन-जन तक सपा सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने और शक्ति प्रदर्शन के मकसद से पार्टी आला कमान के निर्देश पर लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा के 24 वें दिन मुख्यालय पहुंचने पर सपाईयों ने भव्य स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष आलोक यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई है। यह यात्रा बांदा से शुरू होकर पार्टी संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल सैफई पहुंच कर संपन्न होगी।गुरुवार को इस साइकिल यात्रा का मुख्यालय की सीमा कुछेछा में सपा के जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्यालय के लक्ष्मीबाई पार्क स्थित पारस गेस्ट हाउस में नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र यादव ‘लकी’, रिजवान खान(पूर्व सभासद) (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, सैय्यद उमर पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा एवं शैलेन्द्र निषादराज नगर महासचिव एवं अन्य पदाधिकारीयों द्वारा साईकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे आलोक यादव का भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर समाजवादी पार्टी की कोषाध्यक्ष रण बहादुर यादव, नंदकिशोर शिवहरे,पूर्व ब्लाक प्रमुख कुरारा शिवशरण यादव, सुरेंद्र यादव, सलीम मोहम्मद,दिलीप गुप्ता, यादवेंद्र यादव, सोनिया सोनी,शिव यादव,निलेश, जेडी यादव, अखिलेश यादव, मनोज,अंजय निषाद,अमित निषाद, सूर्य प्रताप,गोलू,जुनैद सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.