किसानों ने मनाई स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती

फतेहपुर। शहर के नहर कॉलोनी परिसर में किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टिकैत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तो इस दौरान केक भी काटा गया। वहीं उपस्थित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने केक खाकर व मिष्ठान खाकर चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम,राम सहाय, मुन्ना शेख, वीरेंद्र पटेल, नवल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तो वहीं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम के नेतृत्व में नहर कॉलोनी में चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर मलार्पण किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर युवा नेता अंकित सिंह चैहान ने महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, दीपक गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.