भाजपा सरकार से आम जनमानस ऊब चुकाः नरेश उत्तम

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाग लिया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने किया। संचालन जिला महासचिव चैधरी मंजर यार ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा की भाजपा सरकार से आम जनमानस पूरी तरीके से ऊब चुका है। लिहाजा आने वाला 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है। लिहाजा एक-एक कार्यकर्ता को मेहनत के साथ क्षेत्र में जाकर जनता को समाजवादी पार्टी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को बताना है। क्योंकि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के समय में किए गए कार्यों और योजनाओं का नाम बदलकर काम कर रही है। इसलिए जनता बहुत समझदार है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में यही जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर सदर विधायक चन्द्रप्रकाश लोधी, पूर्व सांसद डा0 अशोक पटेल, पूर्व विधायक मो0 सफीर, जगदीश सिंह जालिम, दयालू गुप्ता, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, मोइन खान, रीता प्रजापति, केतकी सिंह यादव, संगीताराज पासवान, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, मो0 आजम खान, नफीसउद्दीन, परवेज आलम, जेपी यादव, अंकित यादव, सनी लोधी, मनोज लोधी देवेन्द्र लोधी, नफीसा बानो, तरन्नुम परवीन, तनवीर हैदर, सऊद अहमद सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.