फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बीवी की हकीकत जान सिपाही पति के उड़े होश: किया ऐसा काम हुए सब हैरान

 

 

कानपुर शहर में सिपाही की बीवी निकली लुटेरी दुल्हन किया ऐसा कारनामा हुए सब हैरान एक नहीं की दो शादी। वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां निकली। खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताकर फजलगंज थाने के सिपाही से शादी कर ली। फिर 10 लाख रुपये हड़प लिए।

पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने पर जब सिपाही ने खोजबीन शुरू की तो हकीकत सामने आई। नजीराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्जकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि वह एक बड़े गैंग से जुड़ी हुई है।

 

 

झांसी के पूंछ निवासी सिपाही जितेंद्र गौतम फजलगंज थाने में तैनात हैं। 2016 में उनकी दोस्ती झांसी के ही खुशीपुरा की शिवांगी सिसौदिया से फेसबुक पर हुई। 2017 में शिवांगी शहर आई। श्यामनगर के एक होटल में शिवांगी जितेंद्र से मिली और खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताया।

दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और 10 फरवरी 2021 को झांसी में दोनों ने शादी कर ली। सिपाही जितेंद्र ने बताया कि शिवांगी ने अपनी तैनाती चंडीगढ़ में बताई थी। शादी में दहेज में स्कार्पियो कार देने के लिए उसी से 6.21 लाख रुपये लिए थे। बाद में चेक कैश होने पर वापस करने को कहा था।

 

 

सगाई में जब कार नहीं आई तो लंबी वेटिंग का बहाना बना दिया। शादी में चंदन नाम के शख्स से कार किराये पर लेकर खड़ी करवा दी। दूसरे दिन चालक कार लेकर चला गया। इसके बाद बतौर पत्नी शिवांगी ने करीब चार लाख रुपये और ले लिए।
शादी के बाद जितेंद्र शिवांगी को लेकर नजीराबाद थाना क्षेत्र के रंजीतनगर स्थित एक फ्लैट में रहने लगा। जितेंद्र के अनुसार दो महीने पहले वह ड्यूटी से रात को घर पहुंचा तो बेडरूम में शिवांगी के साथ एक युवक को पाया। पूछने पर शिवांगी ने उसे रिश्तेदारी का भाई बताया।

 

 

शक हुआ तो उसने छानबीन शुरू की। पता चला कि शिवांगी के साथ घर में मिला युवक झांसी के मऊरानीपुर के रहने वाला उसका प्रेमी सोनू था। यह भी पता चला कि शिवांगी की झांसी के रहने वाले बृजेंद्र से पहले ही शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं, जो उसी के साथ झांसी में रहते हैं।
पुलिस ने शिवांगी की कुछ तस्वीरें, शादी का एलबम समेत कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। एक तस्वीर में वह पुरस्कार में मिली ट्राफी के साथ है, जिसमें सविता देवी, एसआई इनकम टैक्स लिखा है। कुछ समय पहले शिवांगी का फजलगंज में कार टकराने को लेकर एक होटल मालिक से भी विवाद हो चुका है। शिवांगी ने थाने में अपनी फर्जी पहचान की दमपर खूब रौब गांठा था।

 

 

सिपाही की तहरीर पर कुकर्म में फंसाने की धमकी देकर पैसा ऐंठने, अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया है। शिवांगी के खुद की नसबंदी करा रखने की बात सामने आई है। इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण से होगी। शादी में जनाती बनकर आए लोग के रैकेट में शामिल होने की आशंका है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.