आगरा में ट्रैक्टर से उतरते वक्त कील घुसने से गर्भवती महिला का फटा पेट: मौके पर मची चीख पुकार

 

 

आगरा में सोमवार को ट्रैक्टर से उतरते समय गर्भवती के पेट में कील घुस गई। इससे उसका पेट फट गया। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने उसे आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

 

बाह थाना क्षेत्र के चांगोली में सोमवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर से उतरते समय खजुआपुरा की गर्भवती रामो देवी (32) के पेट में सीट के पास लगी कील फंस गई। जिससे उनका पेट 6 इंच फट गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है।

 

खजुआपुरा निवासी राजू की पत्नी रामो देवी 8 माह की गर्भवती है। उसे जांच के लिए परिजन पड़ोसी के ट्रैक्टर से बाह सीएचसी पर ले जा रहे थे। रास्ते में चांगोली गांव के पास रामो देवी पानी पीने के लिए ट्रैक्टर से उतरी थी। परिजन ने बताया कि उतरते समय सीट के पास लगी कील उसके पेट में फंस गई। ट्रैक्टर सवार कील को निकालते तब तक करीब 6 इंच पेट फट गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.