पत्नी को प्रेमी संग देखा तो पति का खौला खून: किया कुछ ऐसा कांप उठी सबकी रूह

 

 

आगरा में एक युवक ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा और वारदात की सूचना दी। बात सुन पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जगदीशपुरा थाना से चंद कदम की दूरी पर आनंद नगर गली नंबर 6 में एक पति ने पत्नी के प्रेमी की चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। सरेआम हुए हत्याकांड से गली में अफरातफरी मच गई। लोगों ने हत्यारोपी को पकड़कर पिटाई कर दी। मगर, वो बचकर भाग निकला और थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

 

35 वर्षीय बंटू जूता कारीगर था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 7 माह पहले बंटू मोहल्ले के ही विनोद की पत्नी को ले गया था। तब से बोदला में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की। रविवार को बंटू महिला को लेकर अपने घर वापस आ गया। इस बात की जानकारी विनोद को हो गई। वह बौखला गया।

बंटू घर से निकलकर जा रहा था। तभी रास्ते में विनोद ने उसे पकड़ लिया। दोनों में मारपीट होने लगी। मोहल्ले के लोग आते, तब तक विनोद ने चाकू निकाल लिया। आरोप है कि उसने चाकू से बंटू पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देखकर लोग आ गए।

 

उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसे धुन डाला। मगर, वह भाग निकला। परिजन घायल बंटू को एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, विनोद ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बताया कि झगड़ा हो गया है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। मामले में मुकदमा दर्ज किया।
मृतक बंटू और आरोपी विनोद के घर 100 मीटर की दूरी हैं। घटना से दोनों परिवार में तनाव की आशंका पर सर्किल के थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। महिलाओं ने जाने नहीं दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह रोका। बाद में लोगों को समझाकर शव को ले जाया गया।

 

 

बंटू की बहन रजनी ने बताया कि उसकी चचेरी बहन ने बच्चे को जन्म दिया है। वह अस्पताल में भर्ती है। बंटू उसको देखने जा रहा था। तभी एक युवक आया। वह उसे बुलाकर बाहर ले गया। विनोद ने घेर लिया। बंटू पर चाकू से कई बार वार किए।

वह बचने के लिए भागा। मगर, विनोद ने छोड़ा नहीं। उसकी गर्दन, पीठ, कमर, पेट पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। इससे पूरी गली में खून ही खून बिखर गया। आरोपी के घरवाले भी मौजूद थे। उन्होंने आरोपी के परिजन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.