भाजपा जिलाध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत

बिन्दकी, फतेहपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वही भाजयुमो ने बाइक रैली निकालकर ताकत दिखाई, कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर जोश दिखाया। वही पदाधिकारियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का बिंदकी नगर में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ ने मलवा ब्लाक के पहुर मोड़ के पास शिवम सिंह, प्रवीण दीक्षित गोविंद बाबू टाटा, राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, सुजीत उमराव, रामजी गुप्ता, पुरुषोत्तम ओमर, वेद उमराव, अफजल सिद्दीकी, मनीष तिवारी ने माला पहनकर जोरदार का स्वागत किया तो वहीं जिलाध्यक्ष का काफिला तेंदुली गाव पहुचा तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में काफिला के साथ बाइक रैली निकाली। जहा अनिल गुप्ता चार्ली, अंकित गुप्ता, अंकित मिश्रा ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद काफिला का ज्वाला देवी मंदिर के पास पूर्व मंडल अध्यक्ष सुल्तान सिंह व भाजपा नेत्री संगीता तिवारी ने मुकुट पहनाकर जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। वही बिंदकी मण्डल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुचे जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। मुख्य रूप से मौजूद जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने भी जोरदारी से स्वागत कर कहा कि शीर्ष नेतृत्व में जिस तरह जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोक सभा चुनाव में भारी मतों से विजय हासिल करेगी। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, जहानाबाद की भाजपा नेत्री जयंती वर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुब,े युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता चार्ली, राम प्रकाश लोहिया, सभासद विशाल गुप्ता, सभासद अनिल कुमार सोनकर उर्फ सूर्या, आशीष तिवारी सत्यम, रन्नो गुप्ता, स्वाति ओमर, शशी पटेल, संगीता तिवारी, सोमवती निषाद, रचना हुसैन, के अलावा मोहम्मद ताज सिद्दीकी, अश्विनी गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी, दिनेश तिवारी, गोलू गुप्ता, इशहाक अहमद, ,अजहर अली उर्फ फितू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.