महाराजा अग्रसेन की धूमधाम से मनाई गई जयंती

फतेहपुर। भगवान श्री राम के पुत्र कुश के वंश की 33वीं पीढ़ी द्वापर युग में जन्मे शिरोमणि महापुरुष श्री महाराजा अग्रसेन महाराज जी की 5147 वीं जयंती अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले मनाई गई। जिसमें समाज के समस्त संगठन एवं व्यापार मंडल के समस्त संगठनों ने मिलजुल कर भाग लिया।जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में अग्रसेन जी की जयंती मनाई गई। जिसमें अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य की गरिमामई उपस्थिति रही। वरिष्ठ महामंत्री अजय कुमार गुप्ता, महामंत्री जन सेवक चंद्र प्रकाश गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता,संजय गुप्ता, नारायण गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सौरभ साहू, गुड्डा भाई, रितेश गुप्ता, डॉक्टर दीपक गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय जौहरी, टीटू गुप्ता, आयुष गुप्ता,राहुल गुप्ता, मोहित गुप्ता, पवन अंबानी, संजीव गुप्ता, रितांशू गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, विनोद गुप्ता भट्ठा वाले, विनोद गुप्ता,अनित गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किया तथा उनके जीवन में प्रकाश डाला एवं महाराजा अग्रसेन जी की कर प्रणाली व सामाजिक समरसता से सीख लेकर समाज हित के कार्य करना व समाज को एक सूत्र पिरोने का संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.