महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत बच्चों को दी गुड टच व बैड टच की जानकारी 

फतेहपुर। “मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत मंगलवार को महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने दुर्गा पंडालो और विद्यालयों में जाकर बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबरों में शिकायत करने की जानकारी दी। उन्होंने ने  विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ की जानकारी दी।इसके अलावा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया। उन्होंने दुर्गा पण्डालो में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को खुद की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नम्बरो 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
 
Leave A Reply

Your email address will not be published.